Khabar Cinema

संजय गुप्ता और ऐश्वर्या राय नही लगे जज़्बाती (स्टार 2.5)

          संजय गुप्ता अनधिकृत रिमेक के लिए पहले ही बदनाम है ही, तो लो  दक्षिण कोरियाई फ़िल्म सेवन डेज का अधिकृत रिमेक फ़िल्म जज्बा लेकर आ गए, सेवन डेज आठ साल पहले रिलीज हुई थी खैर संजय गुप्ता ने अधिकार लेकर फ़िल्म बनाई है, और ऐश्वर्या राय बच्चन का 5 साल बाद फिल्मों की और दोबारा रुख किया है, संजय की फिल्मों में ऐक्शन तो नजर आता ही है और इस फ़िल्म में भी नजर आया, लेकिन इस बार सेंटर में एक महिला कैरेक्तर भी है अनुराधा वर्मा पेशे से वकील है वह् अपने करियर में कोई भी कैश नही हरि है| वकील होने के साथ वह माँ भी है| माँ के सारे दायित्व को निभाती भी है|
      अनुराधा वर्मा ( ऐश्वर्या राय बच्चन) और योहान ( इरफान खान) की जोड़ी कुछ खास नजर नही आई, इरफान ने पहले भी इस ततरह के किरदार निभाए है, इस बार वह दर्शकों को अपने सवांद और ऐक्शन से आकर्षित करते है| फ़िल्म की कहानी की बात करे तो अनुराधा की लड़की का अपहरण कर उसे एक ऎसे आदमी को जेल से रिहा करना है जिसे फाँसी की सजा हो चुकी है, जिस पर बलात्कार और खून के चार्ज लगे है, क़रीब 4 दिन में उसे जेल से रिहा करवाना है| अनुराधा का किरदार छोटा जान पड़ता है, यही वजह है ऐश्वर्या की तमाम कोशिशों के बावजूद अनुराधा का व्यवहार सम्मोहित नही करता| हा बेटी का किरदार निभा रही लड़की की प्रशंसा करनी ही पड़ेंगी|ऐश्वर्या कई जगह काफी कमजोर नजर आई, फिर ऐक्शन सीन हो, या वकालत हो या योहान के साथ लगाव के दृश्य में भी|
         अतुल कुलकर्णी, शबाना आजमी,  अभिमन्यु सिंह, चंदन रॉय सान्याल, सिध्दात कपूर और प्रिया बैनर्जी ने अपने अभिनय से फ़िल्म को सँवारा और प्रभावसाली बनाया| सभी की छोटी भूमिकाएँ है पर सभी ने अपने किरदार में जान फुक दी है| निर्देशक संजय गुप्ता ने थोड़ी और मेहनत की होती तो शायद यह फ़िल्म और अच्छी हो सकती थी संजय ने सेवन डेज की हुबहु कोपी की है वही द्रुश्य नजर आते है जो उस फ़िल्म में थे.  
 
पुष्कर ओझा