Khabar Cinema

मैक्स एलाइट मॉडल लुक इंडिया का तीसरा एडिशन लांच

       फैशन ब्रांड मैक्स ने हाल ही में मुम्बई में एलाइट मॉडल लुक इंडिया २०१६ का फ़ाइनल रीजनल राउंड लांच किया। पिछले दो वर्षो से भारत में यह प्रतियोगिता सफल रही है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मॉडलिंग प्लेटफॉर्म में से एक मैक्स एलाइट मॉडल लुक इंडिया का तीसरा एडिशन प्रस्तुत किया गया है। यह भारतीय लड़के लड़कियों को जिउरी के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान करेगा। दो विजेता अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। और उन्हें एलाइट के साथ कॉन्ट्रैक्ट जीतने का अवसर मिलेगा। जिसके द्वारा उन्हें इंटरनॅशनल मॉडल बनने के रास्ते मिलेंगे। यह कांटेस्ट जीतने वाले मॉडल्स को कैश इनाम भी दिया जायेगा।