Khabar Cinema

संगीतमय भोजपुरी फिल्म "फैसला मोहब्बत के" का मुहूर्त सम्पन्न I

         श्री म्यूजिक फिल्म्स प्रोडकक्शन एवं ए.एस . फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही संगीतमय भोजपुरी फिल्म "फैसला मोहब्बत के" का मुहूर्त बिहार के सिवान जिले में फिल्म निर्माता श्रीकांत श्री एवम फिल्म निर्देशक सनी मौर्या के द्वारा दिप प्रज्वलित एवम नारियल फोड़कर सम्पन्न हुआ I इस अवसर पर उभरते गायक राधेकिशन राधे एवम मशुरिलाल को एक साथ परदे पर अभिनय करते नज़र आएंगे I फिल्म मुहूर्त के अवसर पर फिल्म निर्माता श्रीकांत श्री ने पत्रकारों को बताया की यह फिल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक है जिसमे गीत संगीत हास्य मनोरंजन एवम मारधाड़ देखने को मिलेंगे I फिल्म के मुख्य कलाकारों में राधेकिशन राधे, मसुरीलाल,श्रीकांत श्री,पूजा कुशवाह,अलीशा रावत,हैप्पी सिंह,डी.आनंद,पंकज एवम पूनम साहनी दिखेंगे I फिल्म की  कहानी- मोहम्मद नसीम आज़ाद,गीत -जाहिद राजा और भुवर भोजपुरिया के हैं जिन्हें मधुर संगीत से सजाया है मनोज मौर्या ने एवम छायांकन सनी मौर्या के हैं I