Khabar Cinema

समर सिंह का गाना सास खाले सुर्ती पतोहिया करे गुल का 7 मिलियन व्यूज पार

 
 
देसी स्टार समर सिंह का भोजपुरी लोकगीत सास खाले सुर्ती पतोहिया करे गुल ने 7 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार कर लिया है। इस गाने को बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। इस गीत की काफी धूम मच गई है। जिस तरह से यह गीत काफी धमाल मचा रहा है, इससे लगता है कि यह गीत जल्द ही एक करोड़ व्यूज के क्लब में शामिल हो जाएगा। इस गीत को समर सिंह  ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।  इस गाने को समर सिंह ने अपनी खास गायन शैली में गाया है। उनके स्वर में स्वर मिलाया है गायिका कविता यादव ने। उनकी जुगलबंदी बहुत ही कर्णप्रिय है। इस गाने गीतकार अलोक यादव ने लिखा है। मधुर संगीत ऑन पार्टी का है। कोरियोग्राफर संदीप राज, वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा शुक्ला, एडीटर पप्पू वर्मा, परिकल्पना पंकज सोनी का है। डिजिटल विक्की यादव, मैनेजर अफजल शाह हैं। यह लोकगीत सास खाले सुर्ती पतोहिया करे गुल बहुत ही अलग और आकर्षित म्यूजिक के साथ बनाया गया है। समर सिंह ने अपनी गायिकी व मनोरंजनपूर्ण वीडियो से सबका मन मोह रहे हैं।