Khabar Cinema

अनूप जलोटा के हाथों रेशमी कुमार के एल्बम का विमोचन


                                                रेशमी कुमार का पहला रोमांटिक एल्बम "लॉस्ट इन योर् लव"का विमोचन हुआ तो यहाँ संगीत से जुडी कई बड़ी हस्तियां उपस्थित थीं जिनमे अनूप जलोटा,संगीतकार निखिल कामत और स्वयं रेशमी कुमार। पिता शिव कुमार मंगल जो एक भजन सिंगर थे से प्रेरणा लेकर रेशमी ने संगीत की दुनिया में कदम रखा और बतौर गायिका बॉलीवुड में एंट्री मारी। रेशमी हालाँकि फिजी में जन्मी और पली बढ़ी हैं मगर उनके दिल में हिंदुस्तानी संगीत ही बसा हुआ है। इस एल्बम का विमोचन करते हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहा कि इस प्रकार नयी प्रतिभाओं को आते रहना चाहिए इससे संगीत से जुड़े सैकड़ों लोगों को काम मिलता है। 
                           संगीतकार निखिल कामत के साथ रेशमी ने मिल कर यह एल्बम तैयार किया है जिसमे कुल छः गीत हैं जिन्हे रेशमी ने ही गाया है। विमल कश्यप ने इसके तमाम गाने लिखे हैं। इस एल्बम के विडिओ में खुद रेशमी नज़र आ रही हैं जिन्हे निखिल कामत और अमरबीर सिंह ने शूट किया है। तमाम विडिओ ऑस्ट्रेलिया में खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किये गए हैं। 
 
गाज़ी मोईन