Khabar Cinema

चर्चाओं के बीच : गीतकार मुकेश सावन

 
 
 
                              झारखंड की धरती से जुड़े कई प्रतिभाशाली फ़नकारों ने अपनी प्रतिभा के बदौलत बॉलीवुड में अपना परचम लहराया है। अब इस कड़ी में गिरिडीह (झारखंड) जिला के मूल निवासी गीतकार मुकेश सावन का नाम जुड़ गया है। ओशन म्यूजिक एंटरटेनमेंट और स्टेला इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में निर्मित म्यूजिक वीडियो 'लेट्स गो डांस' रिलीज के बाद से अब तक एक मिलियन व्यूवर प्लस का इज़ाफा हुआ है। इस सफलता के बाद गीतकार मुकेश सावन की चर्चा सर्वत्र होने लगी है। ऑस्ट्रेलिया निवासी डॉ रीना मेहता की इस नवीनतम प्रस्तुति में रीना मेहता के साथ बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर नक्काश अजीज ने स्वर दिया है और गीत को लिखा है गीतकार मुकेश सावन और जी पी जी ने और संगीत से सजाया है संगीतकार उमेश मिश्रा ने। इस म्यूजिक वीडियो को ज़ी म्यूजिक कंपनी ने जारी किया है। इमोशनल डांस मूव्स और एक लव स्टोरी पर आधारित इस म्यूजिक वीडियो में बिग बॉस 12 की प्रसिद्ध जोड़ी दीपक ठाकुर और सोमी खान की केमिस्ट्री शानदार है । इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी सोनिया डायस – इशाक ने संयुक्त रूप से किया है।
           हाल ही में वी ज़ी ऑडियो (वेव सीरीज) के द्वारा भोजपुरी म्यूजिक वीडियो-'भोली सुरतिया' जारी किया है। दीपक श्रेष्ठ व खुशबू साहू के स्वर से सजी इस म्यूजिक वीडियो के लिए गीतकार मुकेश सावन के द्वारा लिखे गीत को संगीत से सजाया है दीपक श्रेष्ठ ने और निर्देशक उज्जवल कुमार रॉकी हैं। इसके पूर्व गीतकार मुकेश सावन कई हिन्दी भोजपुरी फिल्मों के लिए गीत लिख चुके हैं। झारखंड की धरती पे आदिकाल में घटी एक सत्य घटना पर आधारित भोजपुरी फिल्म-'छैला सन्दू-ए ट्राइबल लव स्टोरी' के प्रोडक्शन हाउस से भी बतौर सह निर्माता मुकेश सावन जुड़े हुए हैं। इस फिल्म के नायक राहुल सिंह और नायिका तनुश्री हैं। अन्य मुख्य कलाकार उदय सिंह, आनंद देव मिश्रा, गोपाल राय, माया यादव, आशा चौहान, राहुल सिंह राज,उज्ज्वल कुमार रॉकी,अरविंद सावन,पंकज सिंह बिट्टू और आकांक्षा दुबे आदि हैं। बॉलीवुड में काफी संघर्ष के फलस्वरूप कम समय मे मिली सफलता से गीतकार मुकेश सावन इन दिनों काफी उत्साहित हैं।