Khabar Cinema

'जैक एंड मिस गिल' का एक गाना यशराज में रिकॉर्ड किया गया

 
 
                      ब्लू अम्ब्रेला एंटरटेनमेंट की नवीनतम प्रस्तुति 'जैक एंड मिस गिल' का एक गाना पिछले दिनों यशराज स्टूडियो में श्रेयांश बी  के स्वर में रिकॉर्ड किया गया। गीतकार विजय संदीप गोलछा के द्वारा लिखे गीत को संगीतकार मिलन हर्ष अपने मधुर संगीत से सजाया है। इस अवसर पर अभिनेता शक्ति कपूर, राकेश बेदी, गोविंद नामदेव, मुस्ताक खान, पंकज बैरी,सरगम खान और अशोक बन्थिया के अलावा बॉलीवुड के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आम लीक से हट कर बनाई जाने वाली फिल्म-'जैक एंड मिस गिल' के लेखक सचिन्द्र शर्मा और निर्देशक अविराज डी हैं।
       बकौल लेखक सचिन्द्र शर्मा कोरोना संकट काल मे फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। थियेटरों के बंद रहने की वज़ह से निर्माता निर्देशकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है लेकिन इस दौरान ओटीटी प्लेटफार्म के जरिये भारी संख्या में दर्शकों का एक नया वर्ग सामने आया है और उनकी संख्या में उत्तरोत्तर इजाफ़ा हो रहा है ये बॉलीवुड के लिए शुभ संकेत है। कई फिल्म निर्माता निर्देशक नवोदित प्रतिभाओं के साथ संदेशपरक कंटेंट के साथ सामने आ रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए दर्शकों को आम लीक से हट कर स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करने के लिए ब्लू अम्ब्रेला एंटरटेनमेंट के बैनर तले 'जैक एंड मिस गिल' का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।