Khabar Cinema

अब 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' कहते रितिक और सोनम

           आज के दौर में रिमेक सॉन्ग के चाहने वालों की कमी नही है, और उस पर भी फिल्म 'आशिकी' का गाना 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' हो, यो यो हनी सिंह की आवाज हो, और रितिक रोशन और सोनम कपूर पर बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया हो, तो फिर क्या कहना| इस गाने का नया वर्जन रिलीज भी हो गया है। रितिक और सोनम दोनों ने ही सोशल साइट पर इसकी पुष्टि की है| फिल्म 'आशिकी' की रिलीज को 25 साल पूरे होने के मौके पर इस गाने को टर्की में शूट किया गया है। इसमें रितिक और सोनम दोनों ने मिलकर 'आशिकी' वाला जादू चलाने का खूबसूरत प्रयास किया है। रितिक और सोनम फैंस से यह गाना देखने की गुजारिश की है रितिक और सोनम पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आए हैं और दोनों के बीच गजब की कैमेस्ट्री देखने को मिली है। उनके इस गाने को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है।