Khabar Cinema

बांसुरी वादक नवीन कुमार के म्यूजिक वीडियो में सुभाष घई

                फिल्म "रोजा " और "बॉम्बे" में श्रोता जिनकी बांसुरी का जादू सुन चुके हैं अब वह अपना नया एल्बम लेकर आ रहे हैं और इस एल्बम में सुभाष घई जैसे शो मैन जुड़े हुए हैं। नवीन कुमार जिनकी बांसुरी हम रोजा जानेमन ,ज़रा ज़रा महकता है ,बॉम्बे  थीम सांग में सुन चुके हैं ,वो अपनी चौथी एल्बम साइलेंस इज़ ब्लिस  लेकर आ रहे हैं जिसे सोनी म्यूजिक कंपनी रिलीज़ करेगी। इस एल्बम में ग्रैमी विनर पंडित विश्व मोहन भट्ट ,शिवमणि ,ताकू हीरोनी ,शिलांग चैम्बर क्वायर ,स्टेफेन देवसी ने साथ दिया है। इस एल्बम में सात गीत हैं जिसमे नवीन कुमार ने नौ अलग किस्म की बांसुरी का इस्तेमाल किया है जिसे नवीन फ्लूट भी कहते हैं। टाइटल सांग को शूट किया है सुभाष घई ने अपने विस्लिंग वुड स्टूडियो में।अब तक पर्दे के  पीछे से अपनी बांसुरी का कमाल दिखाने वाले नवीन कुमार भी अब म्यूजिक वीडियो में आ गए हैं और सुभाष घई जैसे निर्माता निर्देशक ने उनका पूरा सपोर्ट दिया है क्योंकि वह खुद भी बड़े म्यूजिकल फिल्म मेकर हैं।
गाज़ी मोईन